आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
12-Jul-2020 11:15 AM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. बॉलीवुड एक्टर अनुमप खेर के घर भी कोरोना संक्रमण हुआ है. अनुपम की मां, भाई और भतीजे समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
इसके बारे में अनुपम खेर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अनुपम ने कहा कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया. जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव निकली है.
अनुपप ने खुद जानकारी दी है कि भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव हुई है. मैंने खुद की भी कोरोना जांच करा ली है और टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके साथ ही मैंने बीएमसी को इसकी जानकारी दे दी है. बता दें कि शनिवार की देर रात महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार पर कोरोना की दस्तक ने पूरे देश में बेचैनी फैला दी. अमिताभ बच्चन के साथ साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं. दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, बच्चन फैमिली की तीनों महिलायों यानि जया बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन और अराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसके अलावे एक्ट्रेस रेखा का सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है.