ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / अंतिम फैसले के लिए मांझी ने 10 जुलाई को कोर ग्रुप की बैठक...

अंतिम फैसले के लिए मांझी ने 10 जुलाई को कोर ग्रुप की बैठक बुलाई, RJD ने कोर्डिनेशन कमिटी की मांग को खारिज किया

06-Jul-2020 03:04 PM

PATNA : महागठबंधन के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहे हैं. कोआर्डिनेशन कमेटी बनाये जाने की मांग कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी ने कोआर्डिनेशन कमेटी गठित किए जाने की मांग को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब आनन-फानन में 10 जुलाई को मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है.


महागठबंधन के अंदर खाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी ने जीतन राम मांझी के साथ-साथ कांग्रेस की इस मांग को भी खारिज कर दिया है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाये. जीतन राम मांझी को आरजेडी ने जिस तरह साइडलाइन किया है, उसके बाद अब उनके सामने मजबूरी में कोई बड़ा फैसला लेने का विकल्प ही बचा हुआ है.


जीतन राम मांझी को उम्मीद थी कि कांग्रेस आरजेडी को इस बात के लिए मना लेगी कि महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाए लेकिन बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के एक बयान से आरजेडी ऐसी भड़की थी. उसमें कोआर्डिनेशन कमेटी और सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कोई बातचीत करना मुनासिब नहीं समझा.



इसके पहले जीतन राम मांझी ने 26 जून को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में मांझी महागठबंधन को लेकर हर फैसले के लिए अधिकृत कर दिए गए थे. बावजूद इसके अब मांझी ने कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है.