Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान
27-May-2024 12:28 PM
By First Bihar
DESK : देश भर में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुके हैं। इसके बाद अब आखिर यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होनी है। ऐसे में झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की 3 सीटों पर चुनाव होना है। यहां गोड्डा, दुमका व राजमहल में एक जून को मतदान है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संताल परगना पहुंच रहे हैं।
दरअसल, नरेंद्र मोदी एक बार फिर 28 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में दुमका एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभा कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संताल परगना में चुनावी जनसभा करेंगे। उनकी सभा सोमवार (27 मई) को राजमहल में होगी।
वहीं, झारखंड राज्य के प्रमुख नेताओं की भी जनसभाएं संताल परगना में होंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य नेता संताल परगना में जगह-जगह प्रचार अभियान चलाएंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के मतदान के बाद सभी ईवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गये हैं। स्ट्रांग रूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।
उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में 3 चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।