ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार चुनाव : अंतिम चरण में गरमा सकता है लव जिहाद का मुद्दा,...

बिहार चुनाव : अंतिम चरण में गरमा सकता है लव जिहाद का मुद्दा, ओवैसी और योगी आये आमने-सामने

02-Nov-2020 12:30 PM

PATNA : बिहार विधानसभा के लिए दूसरे चरण की वोटिंग कल यानि मंगलवार को होनी है, लेकिन अंतिम चरण के मतदान के ठीक पहले बिहार चुनाव में कई सियासी मुद्दा गरमाने वाले हैं. दूसरे चरण में बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर धारा 370 तक को चुनावी एजेंडे में शामिल किया है लेकिन अब लव जिहाद का मुद्दा भी बिहार चुनाव में दिखाई दे सकता है. सीमांचल के इलाके में तीसरे चरण के अंदर 7 नवंबर को मतदान होना है. सीमांचल में मुस्लिम वोटरों की तादाद ज्यादा है और यहां धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए लव जिहाद जैसे मुद्दे को गरमाने की कोशिश हो सकती है.

लव जिहाद के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जो रुख अख्तियार किया है उसे देखते हुए अब बिहार चुनाव में इसकी एंट्री टाइम आने जा रही है. योगी आदित्यनाथ लगातार बीजेपी के लिए बिहार में प्रचार कर रहे हैं और ओवैसी की पार्टी भी सीमांचल के इलाके में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है.लव जिहाद के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ के स्टैंड का ओवैसी ने खुलकर विरोध किया है. ओवैसी ने उन्हें सलाह दे डाली है कि लव जिहाद पर आर्टिकल 21 की तरह अच्छे से उन्हें अध्ययन करना चाहिए. एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को जमकर आड़े हाथों लिया है. ओवैसी ने कहा है कि अगर योगी को जानकारी नहीं है तो अच्छे वकील से जानकारी लें. मनिहारी विधानसभा इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं हैं.

ओवैसी के इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी भी ऐसे विवादित मुद्दे पर अब पलटवार करेगी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दूसरे चरण के चुनाव के पहले राम मंदिर को लेकर अपना विचार सामने रख चुके हैं. गिरिराज सिंह ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि अयोध्या तो बस झांकी है अभी बहुत कुछ बाकी है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि लव जिहाद के मुद्दे पर सीमांचल तक चुनाव पहुंचते-पहुंचते बिहार में चुनावी बयानबाजी तेज होगी.