Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
01-Jun-2024 01:20 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान आज शाम पूरा हो जाएगा। इस बीच इंडिया गठबंधन की 1 जून को नई दिल्ली में बैठक भी होने वाली है। यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। यह बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी। इस बैठक में लगभग सभी घटक दल के नेता शामिल हो रहे हैं।
वहीं, बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि अगर इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी पहली पसंद है। खरगे ने यह भी बताया कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर जोर दिया था, पर प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया अलायंस की बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शामिल नहीं होंगी। यह अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगी। लोकसभा चुनाव और चक्रवात रेमल का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। ममता के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी आज बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।
उधर, इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे। तेजस्वी के साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों भाग ले रहे हैं।