ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, 1.62 करोड़ वोटर्स करेंगे दिग्गज के किस्मत का फैसला

अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू, 1.62 करोड़ वोटर्स करेंगे दिग्गज के किस्मत का फैसला

01-Jun-2024 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार के पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, काराकाट और सासाराम सीट पर मतदान होना है। इस चरण के मतदान में पवन सिंह समेत एक केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।


जानकारी हो कि, इस चरण के लिए पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और आईएनडीआईए से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंशुल अविजित मैदान में हैं। वहीं, पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती और भाजपा से रामकृपाल यादव मैदान में हैं। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से महागठबंधन की तरफ से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को कैंडिडेट बनाया गया है और जदयू ने वापस से सीटिंग सांसद पर भरोसा जताया है।


वहीं, जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मैदान में हैं।इसी तरह आरा से भाजपा से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं और बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है। इसके अलावा इस चरण की सबसे हॉट सीट बनी काराकाट में  पवन सिंह और आरएलएम से उपेन्द्र कुशवाहा व माले ने राजाराम सिंह को उतारा है। सासाराम में भाजपा ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है। ऐसे में इस चरण का चुनाव अपने आप में काफी अहम हो जाता है। 


इसके साथ ही मतदाता के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त वोटर आइ कार्ड की आवश्यकता होगी। लोकसभा चुनाव में वोट कार्ड न होने की स्थिति में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटर आइडी से इतर चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त 12 अन्य दस्तावेजों को पहचान पत्रों की सूची जारी की गई है। जिस मतदाता के पास फोटो मतदाता पहचान पत्र नहीं है, वे चुनाव आयोग द्वारा इन पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं।


उधर, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को सुबह पौने आठ बजे अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वे राजभवन परिसर में स्थापित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ पर मतदान करेंगे। यह जानकारी राजभवन सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों ने दी है।