ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा, कोर्ट ने 2 करोड़...

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा, कोर्ट ने 2 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

23-Apr-2020 11:33 AM

 RANCHI: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में ईडी कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने एक्का पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संकट के बीच इस केस पर सुनवाई हुई. एक्का पर 20 करोड़ 30 लाख रुपए का  मनी लॉन्ड्रिंग का केस ईडी ने दर्ज किया था. 

सीबीआई कोर्ट भी एक्का और उनकी पत्नी को 7-7 साल की सुना चुकी है सजा

25 फरवरी को सीबीआई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एनोस एक्का और उनकी पत्नी को 7-7 साल की सजा भी सुनाई थी. पूर्व मंत्री के साथ उनकी पत्नी मेनन एक्का और परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी सीबीआई के स्पेशल जज एके मिश्र की अदालत ने 7-7 की सजा और 50-50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. एक्का और उनके परिजनों पर 16.82 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप था.

सदस्यता हो चुकी है समाप्त

26 सिंतबर 2019 को पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या केस में एनोस एक्का को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. जमानत के शर्त था कि वह कही भी झारखंड से बाहर नहीं जा सकते हैं.उम्र कैद की सजा मिलने के बाद एनोस एक्का की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी. नवंबर 2014 में पारा शिक्षक मनोज कुमार का अपहरण किया गया था. अपहरण के बाद मनोज का शव मिला था. मृतक के परिजनों ने एक्का पर केस दर्ज कराया था. जिसके बाद एक्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एक्का 2005,2009 और 2014 में कोलेबिरा से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं.