चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
30-May-2020 01:31 PM
PATNA: बिहार में सामाजिक संगठन चलाने वाले आशुतोष कुमार राजनीति में एंट्री ले ली है. आशुतोष ने आज राष्ट्रीष्य जन जन पार्टी की घोषणा कर दी है. कहा कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी बिहार के तमाम युवा बेरोजगार किसान मजदूरों की समर्पित पार्टी है जो कि जातिवाद और तुष्टीकरण से उठकर विकास पर काम करेगी.
आशुतोष ने कहा कि पिछले एक दशक से बिहार में नए और मजबूत राजनैतिक विकल्प की मांग को लेकर निरंतर कोई न कोई आंदोलन देखने को मिलता रहा है इससे यह स्पष्ट है कि बिहार के युवा किसान और मजबूत पिछले 30 वर्षों से खुद को ठगा महसूस कर रहा है. पिछले वर्ष आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 7 नवंबर को पटना गांधी मैदान में सरकार के खिलाफ स्वर्णो के लिए पांच सूत्री मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें लाखों किसान व युवाओं ने भाग लिया पांच सूत्री मांगों के लिए सरकार को 6 महीने का अल्टीमेटम दिया गया था. 6 महीने से अधिक हो जाने के बावजूद सरकार ने जन आक्रोश को तवज्जों देना ठीक नहीं समझा तब जाकर सर्व समाज के कहने पर आज राजनैतिक दल के गठन के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है.

आशुतोष ने कहा कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी बिहार के तमाम युवा बेरोजगार किसान मजदूरों की समर्पित पार्टी है. जो कि जातिवाद और तुष्टीकरण से उठकर विकास पर काम करेगी और बिहार से पलायन रोकने पर प्रमुखता से कार्य करेगी. जहां तक विचारधारा की बात है तो हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमारा एकमात्र विचारधारा है वह है विकास. आज बिहार के हर तबके में आक्रोश है. वे इस जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊपर उठना चाहते हैं. आजादी के बाद बिहार एक तरफ भारत के सबसे विकासशील राज्यों में था और श्री बाबू के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रहा था वहीं उनके बाद समाजवाद के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वालों ने बिहार को बेरोजगार पैदा करने वाली फैक्ट्री के रूप में परिवर्तित कर दिया. बिहार के युवाओं में वह कौशल है उनके बलबूते देश-विदेश में ख्याति अर्जित करते हैं और देश प्रदेश का नाम रोशन करते हैं. इन युवाओं के लिए बिहार में कोई सुविधा मुहैया कराने का नाम नहीं लेती है. इस टूट-फूट और जातिवाद के परंपरा को तोड़ते हुए हम सर्व समाज से अपील करेंगे कि आप अगर बिहार तथा खुद का उत्थान चाहते हैं तो आप को खोखला करने वाले नेताओं के सबसे पहले दरकिनार करना होगा. हमारे साथ बिहार के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा. हमारी पार्टी का उद्देश्य बिहार के किसानों को बिचौलियों मुक्त करना है. हम पंजाब के तर्ज पर हम किसान से सीधा अनाज की खरीदारी करेंगे.
आशुतोष ने कहा कि गरीब को गरीब करने में बहुत बड़ा हाथ है जातिगत आरक्षण का है जिसका नतीजा है कि इस योजना का लाभ गरीब को ना मिलकर उस जाति के संपन्न लोगों को मिल रहा है इसलिए हमारा मुद्दा साफ है कि हम आर्थिक आधार पर आरक्षण चाहते हैं. जिससे कि समाज के हर तबके के गरीब को लाभ मिल सके.