होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
11-Dec-2022 03:36 PM
DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शादी की आज पांचवी सालगिरह है। 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सात जन्मों के बंधन में बंधे थे। आज दोनों की शादी के पांच साल पूरे हो गए। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए विराट ने अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर एक खुबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा है।
विराट कोहली लिखते हैं, "एक अनंत सफर के पांच साल पूरे हुए हैं. आपको पाकर मैं कितना धन्य हूं, आपको दिल की गहराइयों से प्यार." बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रिश्ते में रहते हुए लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों अचानक इटली पहुंचे और सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे।
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में कोहली ने शानदार शतक लगाया और रिकी पोंटिंग से भी आगे निकल गए हैं। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 72 शतक लगा चुके हैं और अब वह दूसरे सबसे अधिक इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से अधिक इंटरनेशनल शतक केवल सचिन तेंदुलकर ने ही लगाए हैं। विराट कोहली वनडे करियर में अब तक 44 शतक लगा चुके हैं।
