Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Oct-2021 06:17 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना के NH-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब NH-30 स्थित ज्ञान गंगा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही इस हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया।
वही घटना से गुस्साएं लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया हालांकि इस दौरान ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों का ट्रक में आग लगा दी। जिससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इससे यातायात भी पूरी तरह से बाधित हो गया।
NH -30 पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल लोगों को शांत कराने में जुटी है। जाम को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार के रुप में हुई है जो बिहारशरीफ के नई सराय के रहने वाले थे। पटना सिटी के जीरो माइल के पास मोबाइल की दुकान है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





