Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
09-Jan-2024 03:30 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस रफ्तार ने दो की जान ले ली है। अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह दर्दनाक सड़क हादसा सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के सहियारा की है जहां तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया जिसके कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका की पहचान शकुंतला देवी और उसके बेटे शत्रुघ्न सहनी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे बैंक में पैसा निकालने जा रहे थे तभी इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और बाइक सवार मां-बेटे को कुचलते हुए आगे निकल गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा।