ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / अनियंत्रित पिकअप ने खड़ी ट्रक में मारी जोड़दार टक्कर,ड्राइवर की दर्दनाक मौत; खलासी...

अनियंत्रित पिकअप ने खड़ी ट्रक में मारी जोड़दार टक्कर,ड्राइवर की दर्दनाक मौत; खलासी की हालत नाजुक

05-Sep-2023 12:21 PM

By SONU

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने  एक ट्रॉली ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पीकअप वाहन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी बुरी तरह से घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंबिका विगहा के समीप तेज रफ्तार खीरा लदे पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पीकअप वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उप चालक घायल बताए जाते है। वहीं इस घटना की सूचना स्थानियो लोगों ने नजदीकी पुलिस को दिया। 


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीकअप वाहन में फसे चालक और उपचालक को कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बहार निकाला। घायल उपचालक को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक चालक बेगूसराय जिले के मुफशील थाना क्षेत्र के निवासी शिव दयाल यादव बताए जा रहे हैं। जबकिर घायल उपचालक बेगूसराय जिले के भगवानपुर का निवासी नीतीश कुमार बताया जा रहा है।


इधर, इस घटना को लेकर मुफ्फसिल थाना में तैनात एसआइ जितेंद्र कुमार ने बताया कि खीरा लदे पिकअप वाहन हजारीबाग से बेगूसराय की ओर जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जोड़ दार टक्कर मार दी। इस दौरान यह घटना घटी है।  फिलहाल पुलिस ने मृतक चालक और उपचालक के परिजन को इस घटना की सूचना दे दी है। वहीं इस दौरान पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक ट्रॉली को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।