Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
11-May-2024 02:25 PM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से आ रही हाईवा ने एक दंपती को रौंद दिया। इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना खजौली थानाक्षेत्र के ठाहर गांव की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि ठाहर गांव निवासी 55 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर अपनी पत्नी उषा देवी के साथ घर के लिए निकले थे। उसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही 50 वर्षीय उषा देवी की मौत हो गई जबकि चंदेश्वर ठाकुर घायल हो गये।
घायल को परिजनों ने सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हाईवा के ड्राईवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट