बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
17-Mar-2024 07:10 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी करतूत से बाज आ रहे है। मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नशे में धुत कार चालक अनियंत्रित हो गया और कई लोगों को कुचल दिया।
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में कार सवार सहित कई लोग घायल हो गये है। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने पूरी घटना की जानकारी ली। घटना मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।