ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / अनियंत्रित बस ने महिला को रौंदा, पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा

अनियंत्रित बस ने महिला को रौंदा, पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा

12-Dec-2020 04:30 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अनियंत्रित बस ने एक महिला को कुचल दिया. जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक ओवरब्रिज के पास की है. मृतका की पहचान भागलपुर जिले के सोनबरसा गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि मृतका शादी समारोह में भाग लेने बेगूसराय के मुफस्सिल थाना अंतर्गत आझौर आई हुई थी. आज अपने घर वापस भागलपुर जाने के लिए बस स्टैंड बस पकड़ने के लिए जा रही थी, उसी दरमियान मृतका के द्वारा रोड क्रॉस कर रही थी तभी अचानक तेज गति से आ रही बस ने उसे को रौंद दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 


नगर थाने की पुलिस ने खदेड़ कर बस को जप्त कर लिया एवं मौके से बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं मौके पर नगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.