ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को...

अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश

15-Oct-2023 07:30 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में एनएच-139 पर एलिवेटेड फोर लेन का निर्माण होना है। अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अनिसाबाद और एम्स गोलंबर पर रूककर इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली। इस प्रोजेक्ट के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश ने अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.9 किलोमीटर है, जिसमें 7.9 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क बनना है। इसमें अनिसाबाद की तरफ और एम्स की तरफ रैम्प की व्यवस्था होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में एक हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिसम्बर 2023 तक इस प्रोजेक्ट का डी०पी०आर० तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड सड़क के निर्माण से फुलवारीशरीफ के लोगों को काफी राहत होगी और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लोगों को एम्स जाने में काफी सहूलियत होगी। पटना शहर का आवागमन इससे बेहतर होगा और पटना से बाहर जाने में भी लोगों को सहूलियत होगी।


निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर0 पुदुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image