मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Nov-2021 08:41 PM
GOPALGANJ: बिहार पंचायत चुनाव के सातवें चरण के मतों की गिनती आज संपन्न हो गयी है। अब अन्य चरणों में मतदान होने हैं। इसे लेकर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वही कुछ प्रत्याशी लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से आ रही है जहां सिधवलिया प्रखंड के शेर ग्राम पंचायत में 29 नवम्बर को नौवें चरण का मतदान होना है। जहां से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। जहां एक मुखिया प्रत्याशी अंगारों पर चलकर लोगों को वादा निभाने का विश्वास दिला रहा हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है लेकिन प्रत्याशी को शायद यह लग रहा है कि ऐसा करने से कही उसे फायदा मिल जाए। कई लोग प्रत्याशी की इस हरकत को गलत बता रहे हैं।
गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड क्षेत्र की शेर ग्राम पंचायत में मुन्ना महतो मुखिया पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मुन्ना महतो ने आग पर चलकर खुद को देवी मां का भक्त बताया। वे कहते है कि अंगारों पर चलकर वे अग्नि परीक्षा दे रहे हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वे जनता के लिए बेहतर काम करेंगे। जनता की सेवा में वे जी जान लगा देंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद दिखे जो जयकारा लगाते नजर आए। मुन्ना महतो कहते है कि अन्य प्रत्याशी चुनाव में किए गए वादे को भूल जाते हैं लेकिन लेकिन वो जनता से किए गये वायदे को भूलने वालों में से नहीं हैं। जनता से किए हर वादा को वे निभाने का काम करेंगे। इस ‘अग्नि परीक्षा’ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल देवी स्थान परिसर में गड्ढा बनाया गया और उसमें अंगारे डाले गए और उसी अंगाड़े पर मुखिया प्रत्याशी मुन्ना महतो खाली पैर चले जिसे लोगों ने भी देखा।
ग्रामीण कहते हैं कि मुन्ना महतो पहले भी देवी स्थान में रहकर पूजा पाठ करते रहे हैं। मुखिया पद का चुनाव लड़ने का उन्होंने फैसला लिया है। 29 नवंबर को यहां चुनाव होने है ऐसे में यह चुनाव और भी रोचक हो गया है। वही कुछ लोग मुन्ना महतो के इस हरकत को गलत ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसा करने से चुनाव जीता जाता तो हर कोई यही हथकंडा अपनाता।