बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
15-May-2022 07:55 AM
DESK : खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स का निधन हो गया है। सायमंड्स सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। अपनी कार का एक्सीडेंट होने की वजह से साइमंड्स की मौत हो गई है। एंड्रयू सायमंड्स 46 साल के थे। आईसीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सायमंड्स अपने गृह राज्य क्वींसलैंड से टाउंसविले के तरफ जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। पुलिस ने सायमंड्स की मौत की पुष्टि कर दी है।
एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला, वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद साइमंड्स अक्सर गेंद के साथ भी कमाल कर दिखाते थे। उन्होंने अपने लंबे इंटरनेशनल कैरियर के बाद 2009 में संन्यास ले लिया था। सायमंड्स ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ साल 2009 में खेला था। यह एक T20 मुकाबला था। इसके बाद सायमंड्स अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहे. शराब पीने की बुरी लत के कारण भी उनकी चर्चा होती रही, इसी लत की वजह से उन्हें टी 20 से बाहर भी कर दिया गया था।
उनके निधन पर क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम में साइमंड्स शामिल हुआ करते थे और यही वह दौर था जब भारतीय क्रिकेटरों से उनके टकराव की खबरें भी मैच के बीच सुर्खियां बनती थीं। हरभजन सिंह और साइमंड्स के बीच काफी विवाद भी हुआ था, तब सायमंड्स ने आरोप लगाया था कि हरभजन सिंह ने उनके ऊपर नस्लीय टिप्पणी की थी। सायमंड्स का आरोप था कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा।