ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

अंधविश्वास के चक्कर में मां का कातिल बन गया बेटा, सोए अवस्था में कर दी हत्या

17-Aug-2024 10:34 PM

By AJIT

JEHANABAD: अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में एक बेटे ने सगी मां की हत्या कर दी। घटना जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत काको बाजार की है। एक सप्ताह पूर्व इस घटना को कलयुगी बेटे ने अंजाम दिया था। अब इस मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। 


घर में घुसकर रात में सोए अवस्था में एक बुजुर्ग महिला की चाकू से गोद कर बेटे ने ही निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया था। इस घटना की जैसे ही सूचना स्थानीय काको थाना के पुलिस को मिली काको थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की अनुसंधान में जुट गई और पुलिस ने जो खुलासा किया वह हैरान कर देने वाला है। 


मृतक का छोटे बेटे को लगता था कि उसकी मां घर में ओझा गुनी का काम करती है जिसके कारण तरक्की नहीं हो रहा हैं और दिन पर दिन वो कर्ज में डूबते जा रहा है और यह सब कुछ बड़े बेटे को फायदा दिलवाने के लिए कर रही है। जिसके बाद उसने मन बनाया कि क्यों ना इसकी हत्या कर दी जाए ताकि हमारे ऊपर जो आर्थिक स्थिति की परेशानी चल रही है।


 वह समस्या हल हो जाए और इसी चक्कर में उसने सोए अवस्था में अपनी मां को चाकू से गोद गोद कर निर्मम हत्या कर दिया और घर में आकर बड़े आराम से सो गया पर पुलिस ने जांच के क्रम में यह पाया कि उसका छोटा बेटा ही अपनी मां का कातिल है और इस हत्या में शामिल हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार मृतक के बेटे को जेल भेजा गया है। इस घटना के खुलासे से लोग भी हैरान हैं. पूरे इलाके में इस कलयुगी बेटे की चर्चा हो रही है।