ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

अंधविश्वास के चक्कर में दो दर्जन बदमाशों ने डकैती की घटना को दिया अंजाम, कटिहार एसपी ने किया खुलासा

13-Mar-2024 09:08 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में दो दर्जन अपराधियों ने घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने इस दौरान फायरिंग की थी और देसी बम भी फेंका था। घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से तीन देसी कट्टा, पिस्टल, कारतूस, बम, कैश, चांदी के सामान बरामद किया गया है। घटना का कारण जानकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


दरअसल जिस घर में डकैती हुई उसके बारे में यह अफवाह किसी ने उड़ा दी थी कि उस घर में जिन पिशाच ने सोने का घड़ा रखा हुआ है। इसी सोने के घड़े को हासिल करने के लिए दो दर्जन बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 


कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में लगभग दो दर्जन अपराधियों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई थी। साथ ही देसी बम भी फोड़ा गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।


गठित टीम के द्वारा इस घटना का उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास लूटा गया सामान भी बरामद किया गया। डकैती के कारण के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उस गांव में एक अंधविश्वास फैला हुआ है। जिसके घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। उस घर में जिन और पिशाच के द्वारा सोने का घड़ा रखा गया है। उनके घर में काफी सारा सोना पड़ा हुआ है। 


इसी अफवाह और अंधविश्वास के कारण गांव के ही एक व्यक्ति ने बाहर से अपराधियों को बुलाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।