बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Dec-2019 12:37 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को न्याय दिलाने के लिए उनकी पत्नी नीलम देवी दिल्ली दरबार में फरियाद लगाएंगी। नीलम देवी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाली हैं। अमित शाह से मुलाकात कर नीलम देवी अपने पति अनंत सिंह के ऊपर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगी। अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश सरकार और बिहार पुलिस उनके खिलाफ साजिश के तहत अपराधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। नीलम देवी इसके पहले बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर फरियाद लगा चुकी हैं, अब उन्होंने दिल्ली दरबार का रुख करने का फैसला किया है।
अनंत सिंह के खासमखास बंटू सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए वक्त मांगा जा रहा है। मुलाकात का समय मिलते ही नीलम देवी दिल्ली जाएंगी और केंद्रीय गृह मंत्री को पूरी स्थिति से वाकिफ कराएंगीं। बंटू सिंह ने कहा है कि एके-47 बरामदगी मामले में पुलिस ने जिस तरह अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है वह बेहद एकतरफा है। अनंत सिंह को पूरे मामले में फंसाया जा रहा है जबकि उनके विरोधी विवेका पहलवान के घर एके-47 लहराने वाले गुर्गों के हथियार को पुलिस ने प्लास्टिक का खिलौना मान लिया है।
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी दिल्ली दरबार में फरियाद करें उसके पहले बंटू सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र भी लिखा है। बंटू सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर के अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। बंटू सिंह ने आशंका जताई है कि अनंत सिंह के लिए संघर्ष करने के कारण उनकी हत्या कराई जा सकती है। उन्होंने इस मामले में बिहार पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। बंटू सिंह ने कहा है कि उन्होंने बिहार पुलिस से भी सुरक्षा मांगी लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोई संज्ञान लेते हैं या नहीं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...