ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / अनंत सिंह के निपटने के बाद ललन सिंह का मटन भोज, समर्थकों को...

अनंत सिंह के निपटने के बाद ललन सिंह का मटन भोज, समर्थकों को खुद परोस कर खिलाया पकवान, देखिये वीडियो

18-Aug-2019 12:12 PM

By 4

DESK: तो क्या सरकार की आंखों के कांटा बने अनंत सिंह के निपटने की खुशी में जदयू नेताओं का जश्न शुरू हो गया है?  मुंगेर में आज सांसद ललन सिंह ने मटन पार्टी की. भारी तादाद में जुटे समर्थकों को ललन सिंह ने मटन ही नहीं बल्कि दूसरे पकवान भी परोसे. चेहरे से खुशी बरस रही थी और ललन सिंह खुद अपने हाथों से परोस कर समर्थकों को मटन खिला रहे थे.  हालांकि मीडिया ने पूछा तो कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया था. https://youtu.be/aaODYomXA8I ललन सिंह खुद परोस रहे थे मटन और चिकेन मुंगेर में आज ललन सिंह का भोज आयोजित था. सैकड़ों किलो मटन के साथ साथ कई और पकवान बनाये गये थे. मटन के साथ चिकेन तो था ही. पनीर की स्पेशल सब्जी भी थी. इसके अलावा कई और सब्जियों के साथ पुलाव और पूड़ी. भोज के आयोजक ललन सिंह इन दिनों के अपने विश्वस्त सिपाहसलार मंत्री नीरज कुमार के साथ मौजूद थे. भोज में जुटे समर्थकों को खिलाने के लिए लोगों की कमी नहीं थी. लेकिन गदगद ललन सिंह खुद को नहीं रोक पाये. वे अपने हाथों से समर्थकों को मटन और चिकेन परोसने लगे. पहले समर्थकों को खिलाया और फिर खास लोगों के साथ बैठ कर खुद भी भोजन किया. क्या अनंत के निपटने की खुशी में थी पार्टी भोज में मौजूद कई लोगों की जुबान पर यही चर्चा थी. क्या अनंत सिंह के निपटने की खुशी में इतने बड़े भोज का आयोजन किया गया था. दरअसल चुनाव के दौरान ही ललन सिंह कई दफे कह चुके थे कि वे अनंत सिंह को निपटा कर ही दम लेंगे. होम्योपैथिक इलाज का ललन सिंह का भाषण खूब चर्चा में था. आज अनंत सिंह को बिहार पुलिस ने लगभग निपटा भी दिया है. तो क्या उस खुशी ने भोज के उत्साह को कई गुणा बढ़ा दिया. हालांकि ललन सिंह ने अनंत सिंह के मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए उन्होंने भोज का आयोजन किया था. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट