ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अनंत सिंह को पनाह देने वाले को जानती हैं नीलम देवी ! पुलिस...

अनंत सिंह को पनाह देने वाले को जानती हैं नीलम देवी ! पुलिस कल रात से ही कर रही बैक टू बैक सवाल

19-Aug-2019 01:59 PM

By 2

PATNA : पुलिस से फौरी राहत पाने के लिए अनंत सिंह ने अपना आखिरी हथकंडा अपना लिया है. अनंत सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं. शनिवार की देर रात अनंत के सरकारी आवास पर पहुंची पुलिस घंटों अनंत सिंह को खोजती रही है लेकिन अनंत सिंह नहीं मिले. https://youtu.be/Xh3Rv2bOMm4 अनंत की पत्नी नीलम को तोड़ने में जुटी पुलिस हर हाल में बाहुबली विधायक अनंत सिंह तक पहुंचना चाहती है. अनंत सिंह के फरारी के बाद से पटना पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पुलिस यह जानती है कि अगर अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया तो पटना पुलिस की भद्द पीटनी तय है. लिहाजा पुलिस कल रात से ही लगातार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पूछताछ कर रही है. सेवादार को पुलिस ने घर से किया बाहर अनंत सिंह के सेवादार ने बताया कि पुलिस ने रात से ही उसे बाहर कर दिया है. घर का दरवाजा भी बंद है. पुलिस किसी को अंदर से बाहर नहीं जाने दे रही है और बाहर से घर के अंदर जाने की इजाजत भी नहीं दे रही है. सेवादार का कहना है कि अनंत सिंह की पत्नी घर के अंदर ही मौजूद हैं.