ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अनंत सिंह की तलाश में पुलिस ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर, पटना के बंदर बगीचा में चल रही छापेमारी

20-Aug-2019 12:52 PM

By 13

PATNA: फरार विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. कोतवाली थाना अंतर्गत बंदर बगीचा के पास कोतवाली पुलिस और बाढ़ पुलिस की संयुक्त छापेमारी चल रही है. अनंत सिंह की तलाश में करीब 1 घंटे से पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है. एसएसपी की निगरानी में विशेष टीम का गठन होने के बाद पटना में अनंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बंदर बगीचा स्थित निजी अपार्टमेंट में कोतवाली पुलिस समेत बाढ़ पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है. फरार विधायक अनंत सिंह की खोज में पुलिस उनके सहयोगियों के ठिकाने पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इससे पहले अनंत के खासमखास लल्लू मुखिया के घर पुलिस ने छापेमारी की थी. आपको बता दें कि अनंत के खास सहयोगी लल्लू मुखिया के खिलाफ कई आरोप हैं. पंडारक थाने से जुड़े मामले में लल्लू मुखिया अभी तक फरार है. उसके खिलाफ एनटीपीसी थाने में भी मामला दर्ज है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट