ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / अनंत सिंह की जमानत याचिका पटना हाईकोर्ट ने की खारिज, एके-47 और विस्फोटक...

अनंत सिंह की जमानत याचिका पटना हाईकोर्ट ने की खारिज, एके-47 और विस्फोटक रखने का मामला

28-Oct-2021 06:53 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां एके-47 और विस्फोटक रखने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अनंत सिंह की तरफ से बीमारी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की गयी थी। लेकिन पटना हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी। 


बाढ़ में एके -47 राइफल एवम विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत अर्जी पटना हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है । जस्टिस अंजनी कुमार शरण  ने विधायक की ओर से दूसरी बार दायर हुई ज़मानत अर्ज़ी को खारिज़ करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता के वकील अजय कुमार ठाकुर ने विधायक की बीमारी व उससे सम्बन्धित मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए जमानत देने की गुहार लगायी । 


वहीं राज्य सरकार की ओर से इस मामले के विशेष सहायक लोक अभियोजक अजय कुमार मिश्रा ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि निचली अदालत में  गवाही पूरी हो चुकी है और आरोपी को अपने बचाव में कहने के लिए अदालत बार बार बुला रही है, लेकिन आरोपी ,अपनी  बीमारी का हवाला देते हुए एक शब्द नही बोल रहे । दंड प्रक्रिया संहिता की दफा 313 के तहत आरोपी से उसका बचाव में सुनवाई करने कानूनन ज़रूरी है । 


आरोपी विधायक इस कानूनी प्रक्रिया के पालन में कोर्ट से  सहयोग नही कर रहे हैं । पिछले बार ज़मानत अर्ज़ी खारिज करते वक्त हाई कोर्ट ने 9 महीने में ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया था ।  हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के  दलीलों के आलोक में विधायक की जमानत अर्ज़ी खारिज कर दिया । विदित हो कि आर्म्स एक्ट एवम विस्फोटक निषिद्ध कानून के मामले में मोकामा विधायक दो साल से अधिक जेल में हैं।


गौरतलब है कि अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा स्थित घर से बाढ़ पुलिस ने 2019 में छापेमारी कर एके-47 सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। इस मामले पर सुनवाई अब आठ अक्टूबर को होगी। अनंत सिंह इस मामले में खुद को फंसाने का आरोप पुलिस पर लगात रहे हैं। उनके समर्थकों ने दावा किया था कि जिस घर से ये हथियार बरामद किए जाने का दावा पुलिस करती रही है, वहां विधायक कई सालों से गए तक नहीं हैं।


बता दें कि मोकामा में छोटे सरकार के नाम से जाने जाने वाले रसुखदार राजद विधायक अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के नदवां के पैतृक गांव स्थित आवास से 2019 में छापेमारी के दौरान एके-47 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और कई कारतूस मिले थे। इसी मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी मामले में उन्हें बेउर जेल में बंद किया गया है। बता दें कि आरजेडी की टिकट पर मोकामा से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह ने जेडीयू के उम्मीदवार राजीव लोचन को हराया था।