ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ी, अनंत सिंह की कंपनी को 191 करोड़ 14 लाख रुपये जमा करने का खनन विभाग का नोटिस

06-Aug-2019 12:53 PM

By 13

DESK: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वायरल ऑडियो टेप मामले के बाद अब खनन विभाग ने अनंत सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लखीसराय जिले के बालू घाटों पर बीच में ही बालू खनन का काम बंद करने को लेकर खनिज विकास पदाधिकारी ने उनसे जुड़ी कंपनी मेसर्स राजनंदिनी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को 191 करोड़ 14 लाख 79 हजार 526 रुपये जमा करने का नोटिस भेजा है. https://youtu.be/hArLjuJC7LU समय सीमा पर राशि जमा नहीं करने पर नीलाम पत्र दायर किया जाएगा. आपको बता दें कि साल 2015-19 से लखीसराय जिले के विभिन्न बालू घाटों से बालू खनन कार्य करने का टेंडर मेसर्स राजनंदिनी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को मिला था. शर्तों के मुताबिक करीब डेढ़ साल तक कंपनी ने बालू खनन का काम किया था. इसके बाद बिना सूचना के बालू खनन कार्य बंद करते हुए कंपनी ने सरकार की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया. जिसके बाद खनिज विकास पदाधिकारी ने कंपनी को नोटिस भेजते हुए साल 2016-19 अवधि की बकाया बंदोबस्ती और अन्य कर सहित 191 करोड़ 14 लाख 79 हजार 526 रुपये का भुगतान जल्द से जल्द करने का नोटिस भेजा है. भुगतान नहीं होने पर उनके खिलाफ नीलाम पत्र मुकदमा दायर किया जाएगा.