बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Jan-2020 03:26 PM
By Rahul Singh
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह के कुख्यात शूटर ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कुख्यात विकास को पकड़ने के लिए पटना पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही थी. विकास की गिरफ़्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी. लेकिन पुलिस उसे अरेस्ट करने में सफल नहीं हो पाई.
पुलिस की बढ़ी थी दबिश
बाहुबली विधायक अनंत सिंह का कुख्यात शूटर पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था. अनंत सिंह के सरेंडर के बाद पुलिस की दबिश बढ़ गई थी. विकास को अरेस्ट करने के लिए पुलिस पटना सहित कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी. जहानाबाद का रहने वाला विकास पटना में बुद्धा कॉलोनी में रह रहा था.
अनंत का करीबी है विकास
पटना पुलिस फरार आरोपियों को तलाश रही थी. विकास को अरेस्ट करने के लिए कोशिश की जा रही थी. विकास के खिलाफ इश्तेहार चस्पाया गया था. इस मामले में पटना पुलिस की दबिश लगातार बढ़ रही थी. पुलिस विकास के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई में जुटी हुई थी. लेकिन उससे पहले ही विकास ने पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. विकास अनंत सिंह का काफी करीबी माना जाता है.