ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

अनंत सिंह के पैतृक घर में AK47 और गोला-बारूद कहां से आया? बिहार पुलिस के पास इसका कोई जबाव नहीं, मामले में पूर्व विधायक की कोर्ट से हुई है रिहाई

अनंत सिंह के पैतृक घर में AK47 और गोला-बारूद कहां से आया?  बिहार पुलिस के पास इसका कोई जबाव नहीं, मामले में पूर्व विधायक की कोर्ट से हुई है रिहाई

07-Sep-2024 12:58 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास नदवां से एके47 के साथ हथियारों का जखीरा बरामद होने के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई लेकिन पुलिस यह साबित नहीं कर सकी कि आखिर अनंत सिंह के आवास में एके 47 कहां से आया। आखिरकार कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह को बरी कर दिया हालांकि पुलिस के पास अब भी इस सवाल का जवाब नहीं है कि अनंत सिंह के पैतृक घर में AK47 और गोला-बारूद कहां से आया था?


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के नदवां स्थित पैतृक आवास पर पुलिस ने साल 2019 में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के घर से पुलिस ने एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया था। इस मामले में विधायक समेत दो लोगों के खिलाफ सुनवाई की गई थी। अभियोजन ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में कुल 13 गवाह पेश किए थे। बचाव पक्ष की ओर से 34 गवाहों का बयान कलमबंद करवाया गया था।


इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने 21 जून 2022 को अनंत सिंह को दोषी करार देते हुए इस मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी। 10 साल की सजा होने के बाद अनंद सिंह की विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई और उनकी विधायकी चली गई। करीब दो साल तक जेल की सजा काटने के बाद पुलिस कोर्ट में यह साबित नहीं कर सकी कि विधायक के आवास में हथियारों का जखीरा कहां से आया। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने 14 अगस्त 2024 को अनंत सिंह की रिहाई का आदेश दे दिया।


कोर्ट से आदेश मिलने के बाद 16 अगस्त को अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा हो गए और अब एक बार फिर से सक्रिय राजनीति मे उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अनंत सिंह ने दावा किया है कि जेडीयू के टिकट पर 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे हालांकि इतना सब होने के बावजूद पुलिस अबतक इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ सकी है कि आखिर अनंत सिंह के आवास में एके47 और गोला-बारूद कहां से आए?


आर एस भट्टी की जगह बिहार के नए डीजीपी बने आलोक राज से जब मीडियाकर्मियों ने यह पूछा कि अनंत सिंह के घर से एके47 बरमाद हुआ था और उस वक्त लिपी सिंह बाढ़ की एसपी हुआ करती थीं। उन्होंने अनंत सिंह के घर से एके 47 बरामद किया था। इस मामले में कोर्ट ने अनंत सिंह को बरी कर दिया है। अनंत सिंह के घर में हथियार कहां से आए थे, क्या पुलिस मुख्यालय लिपी सिंह से सवाल पूछेगी? इस सवाल को सुनकर डीजीपी हैरान रह गए और गोलमटोल जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट के सभी आदेशों का सम्मान किया जाएगा। इस बिंदु पर विधिक परामर्श प्राप्त कर विचार किया जाएगा कि क्या करना चाहिए।