ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद, फंस गये छोटे सरकार

16-Aug-2019 06:00 PM

By 3

PATNA : पटना पुलिस ने बाहुबली विधायक अनंंत सिह के पैतृक घर से ए के 47 रायफल बरामद किया है. पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि कर दी है. अनंत सिंह के पैतृक घर नदवां से पुलिस एके -47 बरामद किया है. ग्रामीण एस पी ने कहा कि पुलिस छापेमारी में कुछ और अस्त्र बरामद हुए हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है. अनंत सिंह के घर पर कल रात से पुलिस की छापेमारी जारी थी. https://www.youtube.com/watch?v=r7OlOEjNPGk ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आज अनंत सिंह के पैतृक घऱ के पास मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर पर अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की थी. छापेमारी में वहां से ए के 47 बरामद की गयी है. ग्रामीण एस पी ने कहा कि उनके घर से कुछ और भी अस्त्र और गैरकानूनी सामान मिले हैं. पुलिस पूरी छानबीन कर रही है. इससे पहले अनंत सिंह ने लगाया था आरोप इससे पहले अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि ललन सिंह के इशारे पर उनके पैतृक घर पर छापेमारी की गयी है और पुलिस उनके घर को तोड़ रही है. अनंत सिंह ने कहा कि 14 साल से वे अपने पैतृक गांव में नहीं रहते हैं. इसके बावजूद उन्हें फंसाने के लिए पुलिस साजिश रच रही है. अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. उन्हें इस बात की सजा दी जा रही है कि उन्होंने क्यों ललन सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत की.