Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
27-Oct-2019 07:31 AM
PATNA : पंडारक के कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने कि जिस मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने जो चार्जशीट किया है उसे लेकर अंदर के कई राज सामने आ गए हैं। खबरों के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में इस बात का खुलासा किया गया है कि आखिर विधायक अनंत सिंह और कुख्यात भोला सिंह के बीच दुश्मनी क्यों हो गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में अनंत सिंह के हवाले से भोला सिंह से दोनों के बीच दुश्मनी की पूरी दास्तां बताई गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में अनंत सिंह ने यह कबूल किया है कि भोला सिंह ठेकेदारी में उसका पाटनर था लेकिन दोनों के बीच मुनाफे के दो करोड़ रुपए को लेकर पहली बार विवाद हुआ। साल 2015 में जब अनंत सिंह जेल गए तो भोला सिंह ने मोकामा विधायक को डैमेज करने का हर प्लान रचा। भोला सिंह ने इस दौरान अनंत सिंह की चार एके-47 रख ली। भोला सिंह और अनंत सिंह के बीच शुरू हुआ यह झगड़ा पैसों और एके-47 के कारण बहुत ज्यादा बढ़ गया।
पुलिस की चार्जशीट में में यह दावा किया गया है कि विधायक और भोला सिंह के बीच दुश्मनी के कारण भोला की हत्या की साजिश रखी गई। चार्जशीट में कहा गया है की अनंत सिंह हर कीमत पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या कराना चाहते हैं वायरल ऑडियो से बात की पुष्टि हो चुकी है। पंडारक पुलिस की तरफ से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के दौरान अनंत सिंह के वकील पुलिस की इस थ्योरी का कैसे विरोध करते हैं यह देखना होगा।