ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / अनंत सिंह बार बार लोकेशन बदल SIT को कर रहे कंफ्यूज, कोडरमा, हजारीबाग...

अनंत सिंह बार बार लोकेशन बदल SIT को कर रहे कंफ्यूज, कोडरमा, हजारीबाग और नोएडा के बीच लकीर पीट रही बिहार पुलिस

20-Aug-2019 12:46 PM

By 2

PATNA : मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह जरायम के दुनिया के हर पेचों खम से पूरी तरह वाकिफ हैं. अनंत को पता है कि कैसे अगर पुलिस डाल डाल तो उन्हें पात पात रहना है. मोकामा टाल से अनंत सिंह के विधायक आवास तक के सफर में अनंत सिंह ने ऐसा दौर कई बार देखा है. बार बार लोकेशन बदल रहे हैं अनंत जुर्म की दुनिया के रास्ते राजनीति में एंट्री करने वाले अनंत सिंह ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि पुलिस को कैसे चकमा देना है. विधायक अनंत सिंह ने रेड से पहले विधायक आवास से निकल कर यह दिखा दिया कि पुलिस डाल डाल तो अनंत पात पात वाले खेल को अच्छी तरह समझते हैं. अनंत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बेचैन है. विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है. खबर के मुताबिक एसआईटी को यह शक है कि अनंत सिंह झारखंड की ओर निकले हैं. यही वजह है कि अनंत सिंह को ढूंढने के लिए एसआईटी कभी कोडरमा तो कभी हजारीबाग पहुंच रही है. अनंत सिंह को जानने वाले यह बता रहे हैं कि छोटे सरकार बार बार लोकेशन चेंज कर पुलिस को कन्फ्यूज कर रहे हैं. अनंत के वीडियो को भी खंगाल रही है पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुए अनंत सिंह ने खुद की सफाई देते हुए 2 वीडियो जारी किया है. इन दोनों वीडियो को भी पुलिस अच्छी तरह से खंगाल रही है. इस वीडियो के माध्यम से पुलिस अनंत सिंह के आस-पास के इलाकों को पहचानने की कोशिश में जुटी है.