ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

वॉयस सैम्पल देने के बाद अनंत सिंह बोले-""नीरजा"" मुझे फंसा रहा है, भोला सिंह खुद 50 हजार का इनामी मुजरिम

02-Aug-2019 01:05 PM

By 13

PATNA : पटेल भवन स्थित FSL में अपना ऑडियो सैंपल देने के बाद बाहर निकले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला है. अनंत सिंह ने कहा है कि मंंत्री नीरज कुमार साजिश रचकर उन्हें फंसा रहे हैं. उन्हें ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की सजा दी जा रही है. अनंत सिंह ने कहा कि भोला सिंह खुद 50 हजार का इनामी मुजरिम है. आज वही सरकार का खास आदमी है. https://youtu.be/T5JympyxtXs नीरजा मुझे फंसा रहा है पुलिस हेडक्वार्टर में ऑडियो सैंपल देने के बाद बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा कि पूरी सरकार उनके पीछे पड़ी है. अनंत ने कहा ""नीरजा"" मुझे फंसा रहा है. उनका इशारा बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार की ओर था. अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की सजा मिल रही है. लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था. https://youtu.be/BjwNcv27cko 50 हजार का इनामी अपराधी भोला सिंह अनंत सिंह ने कहा कि जिस भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने की बात कही जा रही है वह खुद 50 हजार का इनामी मुजरिम रहा है. भोला सिंह को पुलिस ने कुख्यात अपराधी घोषित किया था.वही भोला सिंह सरकार का खास आदमी बना हुआ है. वो 5 बॉडीगार्ड लेकर घूम रहा है. अनंत ने कहा कि सरकार ने उन्हें फंसाने की साजिश रची है लेकिन उन्हें यकीन है कि न्याय मिलेगा.