ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी ने किया स्वागत

अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी ने किया स्वागत

13-Jul-2024 09:41 PM

By First Bihar

MUMBAI:  देश के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी राधिका मर्चेंट से मुंबई में कल 12 जुलाई को धूमधाम के साथ संपन्न हुई। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में शादी का आयोजन किया गया था। आज वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए अंबानी परिवार ने एक स्पेशल इवेंट शुभ आशीर्वाद का ऑर्गेनाइज किया है। 


आज बॉलीवुड, हॉलीवुड सेलेब्स, राजनेता, कथावाचक, धर्मगुरु, उद्योगपति सहित कई वीवीआईपी अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। फंक्शन में शामिल होकर पीएम मोदी ने अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया। 


पीएम मोदी को देख वहां मौजूद तमाम लोग खड़े हो गये और तालियों से उनका स्वागत करने लगे। जिसके बाद वर-वधू ने पीएम मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस फंक्शन में सलमान खान, माधुरी दीक्षित,जैकी श्रॉफ,अमिताभ बच्चन, एमएस धोनी, कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, धीरेंद्र शास्त्री, सानिया मिर्जा, आलिया भट्ट, विद्या वालन, अजय देवगन, मैरी कॉम, रश्मिका मंदाना, संजय दत्त, जैकलिन फर्नांडिस, पवन सिंह, सचिन तेंदुलकर, कमल नाथ, बाबा रामदेव, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, शंकराचार्य ऑफ ज्योतिरमठ, मां रीना पासवान के साथ चिराग पासवान, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रजनीकांत, चंद्रबाबू नायडू, शाहरुख खान, यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, कपिल सिब्बल,पवन कल्याण, विवेक तंखा,डीके शिवकुमार, डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव सहित कई वीवीआईपी मौजूद थे। news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image