NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
26-Sep-2019 07:26 AM
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह का आमना-सामना एक बार फिर से होने वाला है। बाढ़ कोर्ट से पुलिस को अनंत सिंह की रिमांड की इजाजत मिलने के साथ ही यह तय हो गया है कि लिपि सिंह मोकामा विधायक से पूछताछ करेंगी।
एएसपी लिपि सिंह मोकामा विधायक से पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं, हालांकि तब एके-47 बरामदगी मामले में उनसे पूछताछ हुई थी। पहली पूछताछ में अनंत सिंह ने पुलिस के ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दिया था। इस बार पुलिस वायरल ऑडियो मामले में मोकामा विधायक से पूछताछ करेगी।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर कब लेती है। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड को मंजूरी दी है। अनंत सिंह से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी लिपि सिंह ने तैयार कर ली है। वायरल ऑडियो मामले में पुलिस मोकामा विधायक से यह पूछेगी कि कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने वाले वायरल ऑडियो में उनके साथ बातचीत कर रहा दूसरा शख्स कौन है? अनंत सिंह भोला सिंह और मुकेश की हत्या क्यों कराना चाहते थे? पंडारक पुलिस ने जेल शूटरों को गिरफ्तार किया उन्हें विधायक कब से जानते हैं और शूटरों के पास हथियार कहां से आया? देखना होगा अनंत सिंह इन सवालों का जवाब देते हैं या फिर पुलिस को पहले की तरह अपनी चुप्पी से परेशान करते हैं।