बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
14-Jul-2024 01:32 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत-अंबानी की शाही शादी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के फोटो और वीडियो की बाढ़ जैसी आ गई है। इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू प्रसाद और उनके परिवार की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
दरअसल, बीते 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका की शादी समन्न हो गई। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंचे थे। लालू के साथ शाही शादी में शामिल होने के लिए पटना से लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, तेजस्वी की पत्नी राजश्री, मीसा भारती की बेटी और तेजप्रताप यादव समेत परिवार के अन्य लोग 12 जुलाई को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।
शाही शादी में शामिल होने पहुंचे लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का स्वागत मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी पत्नी ने किया था। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे सामने आई है। एक तस्वीर में लालू प्रसाद व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे उनके परिवार के लोग बाराती की भूमिका में नजर आ रहे हैं। लालू परिवार की तरफ से इस तस्वीर को छिपाने की कोशिश तो की गई लेकिन एक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कमेंट किया है।
बता दें कि लालू और तेजस्वी यादव के साथ साथ उनके परिवार के लोग लगातार यह कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेंच दिया है। लालू फैमिली पानी पी-पीकर अडानी और अंबानी का नाम लेकर पीएम मोदी को कोसती तो है लेकिन शाही शादी में शामिल होने का मौका भी हाथ से जाने नहीं देना चाहती थी। लालू और तेजस्वी हर दिन सोशल मीडिया पर डबल इंजन सरकार के खिलाफ हमले बोलते हैं लेकिन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी वाला न तो उन्होंने फोटो शेयर किया है और ना ही कोई वीडियो ही साझा किया है।