ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / आनंद मोहन मसले पर मुकेश सहनी जल्द करेंगे बैठक, VIP ने कहा- सजा...

आनंद मोहन मसले पर मुकेश सहनी जल्द करेंगे बैठक, VIP ने कहा- सजा से बरी करना राज्य सरकार का फैसला

26-Apr-2023 03:50 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार ने रिहाई के आदेश पर मुहर लगा दी है। नीतीश सरकार ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब वे स्थायी रूप से जेल से बाहर निकलेंगे। अभी पेरौल खत्म होने के बाद वे फिर से सहरसा जेल में चले गये हैं। जेल में आने के बाद रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गयी है। आनंद मोहन की रिहाई के आदेश पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने कहा कि पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को सजा से बरी करना राज्य सरकार का फैसला है। हमारी पार्टी जल्द इसे लेकर बैठक करेगी।


विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अभी किसी काम के सिलसिले में राज्य से बाहर हैं। उनके पटना लौटने के बाद वीआईपी आनंद मोहन मामले को लेकर बैठक करेंगी। मुकेश सहनी की अध्यक्षता में पटना में यह बैठक होगी। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी वीआईपी की नींव ही गरीबों, दलितों, शोषितों के विश्वास और समर्थन पर टिकी है, हमारे आदर्श बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर हैं, वीरांगना फूलन देवी हैं, जिन्होंने समाज में गरीबों और दलितों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।