मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
01-May-2023 02:35 PM
By First Bihar
PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में उमक्रैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल से रिहाई हो गई है। नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ जी. कृष्णैया की पत्नी उषा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए हामी भर दी है। इधर, सरकार के इस फैसले पर बीजेपी लगातार आपत्ति जता रही है। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर जोरदार हमला बोला है।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार की सत्ता में लालू प्रसाद की एंट्री का असर दिखने लगा है। पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई भी उसी का नतीजा है। नीतीश कुमार बिहार में गुंडों की सरकार बनाना चाहते हैं। राज्य में सुशासन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। बिहार में जब लालू का जलवा चलेगा तो बाहुबली, बालू माफिया, शराब माफिया, अपराधी दिखेंगे, इसमें कोई नई बात नहीं है। इस बात को सभी लोग जान रहे हैं कि लालू के समर्थन से जो सरकार चलेगी, वह माफिया की सरकार होगी।
उन्होंने कहा है कि अपराधियों की बदौलत कोई भी सरकार नहीं चल सकती है। किसी भी कीमत पर एक भी अपराधी जेल से नहीं छूटना चाहिए। अपराध और अपराधियों का बीजेपी हमेशा से खिलाफत करती रही है, इसपर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता है। नीतीश कुमार डमी मुख्यमंत्री हो गए हैं और सरकार में सुपर सीएम लालू प्रसाद की एंट्री हो गई है। ऐसे में अपराधी समीकरण, एमवाई समीकरण समेत अन्य तरह के समीकरण बनाएं जाएंगे। बिहार की राजनीति में जब लालू की एंट्री हो गई है तो नीतीश कुमार का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
वहीं नीतीश के नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार ये सब माया जाल बुनते रहते हैं लेकिन वे कुछ भी कर लें उनका खाता नहीं खुलने वाला है। सम्राट ने माना कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा लेकिन 2013 के बाद से वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। नीतीश का बिहार में अब कोई वोट बैंक नहीं है और लालू प्रसाद की दया से वे चुनाव नहीं जीत सकेंगे।