अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Feb-2023 06:37 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व सांसद आनंद मोहन की बिटिया की शादी 15 फरवरी को पटना में होने वाली है। इस शादी में बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। केंद्र और बीजेपी के भी कई नेता इस शादी में शामिल होंगे। शादी की तैयारी चल रही है। बिटिया की शादी में शामिल होने के लिए आनंद मोहन 15 दिन के पैरोल पर सहरसा जेल से बाहर आए हैं। इसे लेकर पूरे परिवार में खूशी का माहौल है। पोती की शादी को लेकर उनकी दादी गीता देवी भी काफी खुश नजर आ रही हैं।
आनंद मोहन की मां गीता देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार उनके बड़े बेटे हैं और आनंद मोहन छोटा बेटा है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार अपने छोटे भाई की रिहा कराएं। मुझे पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार उनकी बात जरूर मानेंगे।
आनंद मोहन की मां पोती की शादी से बहुत खुश है। इस शादी में बेटे आनंद मोहन की शामिल होने से उनकी खुशी और बढ़ गयी है। आनंद मोहन के जेल जाने पर अपना दर्द कुछ इस तरह उनकी मां गीता देवी ने बयां किया है। उन्होंने कहा कि वह बेटे की रिहाई चाहती है। बेटे आनंद मोहन को जेल नीतीश कुमार ने भिजवाया है। वह कहती है कि नीतीश मेरे बड़े बेटे हैं और आनंद मोहन छोटा बेटा है। हम चाहते हैं कि दोनों भाई साथ रहे और छोटे भाई को नीतीश रिहा कराएं। मुझे विश्वास है कि नीतीश कुमार उनकी बात जरूर मानेंगे।
बता दें कि आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी राजहंस सिंह से 6 फरवरी 2023 को तय की गई थी। सगाई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल हुए थे। सुरभि आनंद पेशे से वकील हैं और राजहंस सिंह इंडियन रेलवे के IRTS में बड़े पद पर कार्यरत हैं। राजहंस सिंह मूल रूप से मुंगेर के रहने वाले हैं। आनंद मोहन के घर पर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पटना के बैरिया स्थित 17 एकड़ में बने विश्वनाथ फार्म्स में 15 फरवरी को धूमधाम के साथ सुरभि और राजहंस की शादी होगी।