ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की इंगेजमेंट आज, सियासी दिग्गजों...

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की इंगेजमेंट आज, सियासी दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

24-Apr-2023 02:48 PM

By First Bihar

PATNA: 6 महीने के भीतर तीसरी बार पेरोल पर जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के घर आज जश्न का माहौल है। आज यानी 24 अप्रैल को आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की इंगेजमेंट होने वाली है। पटना के विश्वनाथ फॉर्म्स में आज चेतन आनंद की सगाई होगी, जिसमें बिहार की सियासत के दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है।


दरअसल, गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन को उनके बेटे की शादी के लिए 15 दिनों की पेरोल मिली है। 15 दिनों के पेरोल पर जेल से बाहर आए आनंद मोहन के घर आज खुशी का माहौल है। आज आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सगाई होने वाली है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पटना के विश्वनाथ फॉर्म्स में आज होने वाली इस सगाई में बिहार के तमाम बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


इससे पहले बीते 16 अप्रैल को आरजेडी विधायक चेतन आनंद का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ था जबकि 3 मई को देहरादून में उनकी शादी का कार्यक्रम रखा गया है।आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की शादी राघोपुर की रहने वाली आयुषी सिंह के साथ होने वाली है। आयुषी एमबीबीएस डॉक्टर हैं और फिलहाल मेडिकल में ही पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले बीते फरवरी महीने में आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी संपन्न हुई थी और उस शादी की चर्चा खूब हुई थी।