BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
26-Sep-2023 07:33 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजनीति में उठापटक लगातार तेज होती जा रही है. जेडीयू में पहले से ही घमासान मचा है, अब राजद में बवाल मच गया है. राजद के विधायक और आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने लालू-तेजस्वी के खास सांसद मनोज झा के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर मनोज झा को जमकर कोसा है. वैसे अंदर की कहानी ये है कि लालू यादव ने कुछ दिनों पहले आनंद मोहन को अपने गेट से चलता कर दिया था. इसके बाद आनंद मोहन परिवार तेवर दिखा रहा है.
चेतन आनंद ने मनोज झा को ललकारा
आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद ने कहा है कि राजद के सांसद मनोज झा समाजवाद के नाम पर दोगलापन कर रहे हैं. चेतन आनंद ने फेसबुक पर लिखा है “हम ठाकुर साहब हैं. हम सबको साथ लेकर चलते हैं. इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है. समाजवाद में किसी एक जाति को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं. जब हम दूसरों के बारे में गलत नहीं सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.” फेसबुक पर ये लिखने के साथ ही चेतन आनंद ने लिखा है-“मनोज झा के विचारों का पुरजोर विरोध.”
5 दिन बाद क्यों निकाली भड़ास
दरअसल चेतन आनंद मनोज झा के उस भाषण को मुद्दा बना रहे हैं, जो उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान दिया था. ये पांच दिन पुराना मामला है, चेतन आनंद ने 5 दिनों के बाद इसे उठाया है. राजद के सूत्र इसके पीछे की कहानी कुछ औऱ ही बता रहे हैं. उनका कहना है कि अंदर की बात अलग है.
लालू ने आनंद मोहन को दरवाजे से चलता किया था
राजद सूत्र बता रहे हैं कि करीब कुछ दिनों पहले लालू यादव ने आनंद मोहन अपने 10 सर्कुलर आवास से चलता कर दिया था. राजद के एक नेता ने बताया कि आनंद मोहन पिछले दिनों लालू यादव से मुलाकात करने लालू-राबड़ी के 10 सर्कुलर आवास पहुंचे थे. उनकी गाड़ी 10, सर्कुलर रोड के गेट पर रूकी. अदंर मैसेज भेजा गया कि आनंद मोहन मिलने आये हैं लेकिन लालू–राबड़ी आवास के बाहर 10 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद आनंद मोहन केलिए गेट नहीं खुला. दरअसल आनंद मोहन अपनी गाड़ी में बैठ कर 10, सर्कुलर स्थित लालू-राबड़ी आवास के अंदर जाना चाहते थे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गेट ही नहीं खोला. उन्हें अंदर से गेट खोलने का कोई निर्देश नहीं मिला.
राजद नेता ने फर्स्ट बिहार को बताया कि करीब 10 मिनट तक आनंद मोहन अपनी गाड़ी में बैठे इंतजार करते रहे. उसके बाद अंदर से ये मैसेज आया कि साहब (लालू यादव) अभी मुलाकात नहीं करेंगे. फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी मुताबिक आनंद मोहन की भारी बेइज्जती के बाद उनके परिवार में बौखलाहट है. इसके बाद ही बेटे चेतन आनंद के जरिये मनोज झा को निशाने पर लिया गया है. बता दें कि मनोज झा लालू-तेजस्वी के सबसे खास लोगों में शामिल है.