BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
08-Sep-2023 12:50 PM
By First Bihar
ARA : बिहार के आरा में गुरूवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि - मैं किसी से नहीं डरता, अगर डर ही गया तो राजपूत कैसा, मैं अपना बिस्तर जेल में छोड़कर आया हूं। मेरे नाम से तो डर को भी डर लगता है तो मुझे डर कैसा। इतना ही नहीं आनंद मोहन ने पीएम मोदी की तुलना सुरमा भोपाली से कर दी जबकि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को ईरानी धर्मगुरु खमैनी बताते हुए संघ परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगा दिया।
दरअसल, जेल से बाहर आने के बाद आनंद मोहन जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं पर इसी दौरान वो लोगों को अपने साथ आने का निमंत्रण भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलेट हुए कहा कि - मैं कोई अमित शाह ने नहीं डरता हूं, जब डर गया तो आनंद मोहन कैसा। नीतीश कुमार ने कानून में बदलाव लाकर आप लोगों के बीच आनंद मोहन को खड़ा किया।
हम राजपूत हैं लड़ते हैं तो ताल ठोक कर लड़ते हैं,अगर मिलते हैं तो दिल खोलकर मिलते हैं। हम अपमान का हिसाब करते हैं और एहसान भी सूद समेत वापस करते हैं। जाइए सुप्रीम कोर्ट से आनंद मोहन डरने वाला नहीं है। डर जिससे डरता है उसका नाम आनंद मोहन है। जो डर गया मानो मर गया। आनंद मोहन जेल में बिस्तर छोड़ कर आया है, मर्द का एक पैर 24 घंटे जेल में होता है। हम डरने वाले नहीं हैं, लड़ने वाले हैं।
इसके आलावा उन्होंने कहा आनंद मोहन ने देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने के अटकलों पर मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए उनकी तुलना ईरानी धर्मगुरु खमैनी से कर दी। आंनद मोहन यही नहीं रूके, उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर पूरे देश से मंगवाई गई ईंट का हिसाब और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति निर्माण के नाम पर देश भर से लोहा इकट्ठा करने पर भी सवाल खड़ा किया।
आनंद मोहन ने कहा कि- इतनी भारी मात्रा में जो देश के लोगों ने अपनी आस्था से ईंट और लोहा भेजी थी वो कहां गया। आनंद मोहन ने संघ परिवार पर सबसे बड़ा परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि - संघ वाले खुद के लिए क्यों नहीं चुनाव करवाते और अपनी फंडिंग की ऑडिट किसलिए करवाते हैं। इस देश में हवा फैलाई जा रही है कि 80% वालों को 20% वालों से डर लगता है ,जबकि हमारे प्रधानमंत्री सुरमा भोपाली हैं फिर भी हम सभी को ही डर लग रहा है? यह कहां तक सही है।