बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Feb-2024 09:56 PM
By First Bihar
MOTIHARI/ SHEOHAR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब की तस्करी के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मोतिहारी में आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही शिवहर में उत्पाद विभाग की टीम ने 570 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार एवं ऑटो में छिपाकर शराब को लाया जा रहा था। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया है।
मोतिहारी के चकिया में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आलू लदे ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया है जबकि खलासी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को टोल प्लाजा से पकड़ा है। गिरफ्तार ट्रक चालक पंजाब का रहने वाला है। उसकी पहचान अवतार सिंह पिता धरम सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शराब अमृतसर से लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक संख्या एच पी 38 एच 3492 को जब्त कर लिया है। ट्रक में पीछे और ऊपरी भाग में आलू लदा हुआ था और बीच में अंग्रेजी शराब रखा गया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।
वही उत्पाद विभाग की टीम ने 570 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ शिवहर में शराब के दो अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार एवं टेंपो में छिपाकर शराब को डिलीवरी करने जा रहे थे। तभी दोनों वाहनों को जब्त किया गया। पिपराही थाना क्षेत्र के त्रिभुआन मीनापुर बलहा बांध पर वार्ड नंबर 4 आशोपुर निवासी स्वर्गीय भिखारी राय के पुत्र श्याम प्रकाश राय को नेपाली सोफिया शराब की 300 एमएल वाली 450 बोतल एवं120 बोतल सोफिया शराब के साथ बसहिया निवासी शिव बच्चन पंडित के पुत्र मुकेश कुमार को पिपराही चौक पर लगी टेंपो के साथ गिरफ्तार किया गया.
इस बाबत जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में मीनापुर बलहा बांध पर लगी बीआर 06(एल)5963 नंबर की कार में एवं पिपराही चौक पर लगी टेंपो में सोफिया शराब छुपाकर रखी होम डिलीवरी के परपस से लेकर कारोबारी जा रहा था उस दौरान मौके पर उत्पाद विभाग की टीम पहुंचकर शराब माफिया को हिरासत में लिया गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व एसआई सुदामा कुमार ने किया वहीं उक्त टीम में सहायक निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, संजीत कुमार , कमल किशोर कुमार शामिल थे. गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.


