आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
30-Nov-2019 02:57 PM
DESK : भोजपुरी फिल्म की जानमानी अदाकारा और सुपर स्टार पवन सिंह के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली रानी चटर्जी से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर डाला है. दरअसल जो वीडियो सामने आया है. उसमें रानी चटर्जी डांस करती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में यह लिख दिया है कि "आग लगा दी, आग लगा दी, आग लगा दी..." जिसके बाद उनके फैंस भी कमेंट में फायर इमोजी का यूज करने लगे. एक के बाद एक दर्जनों फैंस ने रानी चटर्जी के उनके कमरे में धमाकेदार डांस पर फायर इमोजी का कमेंट किया.
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी शानदार डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं. आम्रपाली दुबे ने जो वीडियो शेयर किया है. उसमें रानी, आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'लव किया तो दहेज़ कइसा' के टाइटल सांग पर बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही हैं. भोजपुरी दर्शक इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. रानी चटर्जी के इस डांस वीडियो को हजारो व्यूज मिल चुके हैं.
आम्रपाली और रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जैसे ही आम्रपाली ने वीडियो डालते हुए यह लिखा कि "इसी वजह से ये सबसे अच्छी एक्ट्रेस हैं. रानी चटर्जी ने आग लगा दी, आग लगा दी, आग लगा दी." रानी के डांस और आम्रपाली के कैप्शन पर फैन्स कमेंट के जरिए 'फायर इमोजी' का रिएक्शन दे रहे हैं. रानी ने अपनी पहली मूवी मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पैसा वाला, पवन सिंह के साथ देवरा बड़ा सतावेला और रानी नंबर 786 जैसे बड़े फिल्मों में काम किया है.