राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
01-Oct-2022 04:18 PM
ARRAH: बिहटा के अमनाबाद फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। भोजपुर पुलिस ने बंद पड़े घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। जिस वक्त पुलिस ने छापेमारी की उस वक्त वहां कोई व्यक्ति नहीं था। बंद घर से पुलिस ने 19 लाख 43 हजार रुपया बरामद किया है।
वहीं 25 कारतूस और सोने की दो अंगुठी भी बरामद किया। बालू माफिया के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज एक बंद घर से भोजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गौरतलब है कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद दियारा इलाके में अवैध खनन और वर्चस्व को लेकर बुधवार की देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। आपसी मुठभेड़ में भोजपुर जिले के चांदी रामपुर के अभय सिंह के बेटे विमलेश सिंह उर्फ विक्की की मौत हो गई। उसका शव आरा के कोईलवर थाने की पुलिस ने बरामद किया गया।
वहीं इस मुठभेड़ में विमलेश समेत पांच लोगों की मौत की बात सामने आई थी लेकिन एक ही शव बरामद हुआ था। इसी मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। गोलीबारी और हत्या की इस घटना के बाद पटना और भोजपुर जिलों की पुलिस ने मिलकर दियारा इलाके में सर्च आपरेशन चलाया था। जहां से पुलिस को पांच सौ से अधिक खोखा और कारतूस का डिब्बा मिला था।