ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी का ऐलान, NDA का हिस्सा होगा...

अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी का ऐलान, NDA का हिस्सा होगा HAM

21-Jun-2023 04:13 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षण जीतनराम मांझी ने आज दिल्ली में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे संतोष सुमन और केंद्रीय गृह राज मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने एनडीए के साथ जाने का ऐलान किया है।


बता दें कि करीब पौन घंटे तक मांझी और अमित शाह के बीच बातचीत हुई।इस दौरान बीजेपी और हम के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई। बैठक के बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि हम एनडीए का हिस्सा होगा और सीटो का फॉर्मूला आने वाले दिनों में तय होगा।   


गौरतलब है कि महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वो दो दिनों से दिल्ली में ही हैं। आज उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आखिरकार हो गयी। 


बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से काफी उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ पिछले कई वर्षों से उनके सहयोगी के तौर पर काम करते आ रही पार्टी हम ने अब अपना हाथ पीछे खींच लिया है और खुद को महागठबंधन से भी अलग कर लिया है। अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने एनडीए में जाने का ऐलान कर दिया है। सीटों का फार्मूला आने वाले दिनों में तय किये जाने की बात कही गयी है। 

news image