ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में फूकेंगे चुनावी बिगुल, जामताड़ा से करेंगे रघुवर दास की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत

18-Sep-2019 08:02 AM

By 13

JAMTADA: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के संथाल परगना से चुनावी बिगुल फूकेंगे. अमित शाह आज जामताड़ा से सीएम रघुवर दास की 'जनआशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत करेंगे. यह यात्रा संथाल परगना के सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी. इस कार्यक्रम में जनजाति समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. ये यात्रा कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर, पलामू, दक्षिणी छोटानागपुर होते हुए रांची में 15-20 अक्टूबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ खत्म होगी. संथाल परगना वो क्षेत्र है जहां बीजेपी पिछले विधानसभा चुनावों में कमजोर रही थी, यहां की 18 सीटों में से सिर्फ 8 सीटों पर ही बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये क्षेत्र बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 65 सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है. संथाल परगना में पार्टी की नजर 15 सीटों पर है. वहीं 9 सितंबर से ‘घर-घर रघुवर’ कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जनता से सामने रखेंगे.