पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
09-Mar-2024 01:52 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से सीधे जगदेव पथ जाएंगे, जहां वे कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे पालीगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।बता दें कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद शाह का यह पहला बिहार दौरा है।
दरअसल, अमित शाह पटना के पालीगंज में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अटारी, पटना के परिसर में दो एकड़ में बने कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान का उद्घाटन करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यहां अमित शाह बीजेपी के पितामह कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि देंगे। अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की तरफ से कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है।
इसके बाद शाह पटना के पालीगंज जाएंगे, जहां वे सामाजिक महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यहां अमित शाह अतिपिछड़ा समाज को साधने के साथ ही विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।
बता दें कि, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने देश में 10 हजार सामाजिक महासम्मेलन करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 20 से 25 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार सामाजिक महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत अमित शाह का यह दौरा हो रहा है।