ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / शाह को कोरोना होने पर तेजस्वी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की,...

शाह को कोरोना होने पर तेजस्वी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की, सुशील मोदी भूल गए..

03-Aug-2020 09:44 AM

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करो ना हमें के बाद लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना तमाम राजनीतिक दलों के नेता कर रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। तेजस्वी यादव ने रविवार की रात 9 बजे ट्वीट करते हुए लिखा "भगवान से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं"। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अमित शाह के स्वस्थ होने की कामना की है नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के बाद रात 9:08 पर अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया.. "माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं"। अमित शाह की सेहत को लेकर बिहार के एनडीए नेताओं से पहले तेजस्वी यादव ने चिंता जता दी लेकिन बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी शाह को बिल्कुल भूल गए। 

news image

दरअसल बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अमित शाह की सेहत को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया। रविवार को जब यह खबर आई कि अमित शाह कोरोना संक्रमित हैं। उसके बाद सुशील मोदी ने ताबड़तोड़ राजनीति के बयान वाले ट्वीट किए विभागीय प्रेस रिलीज भी ट्वीट करते हुए शेयर किया लेकिन शाह की सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं जताई। ना तो उनके स्वस्थ होने की कामना की और ना ही कोई अन्य संदेश दिया। 



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार की शाम 4:45 पर ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसके घंटे भर बाद बिहार में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले पृथ्वी दिवस समारोह के बारे में प्रेस रिलीज ट्वीट की। इसके तकरीबन आधे घंटे बाद सुशील मोदी ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद राहुल गांधी और महबूबा मुफ़्ती को लेकर राजनीतिक ट्वीट किए। सुशील मोदी ने शाम 6:55 पर स्वदेशी राखियों को लेकर रक्षाबंधन पर शुभकामना वाला संदेश ट्वीट किया। इसके बाद उन्होंने चाइनीज मोबाइल एप्लीकेशन और फिर रात तकरीबन 9:30 बजे बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक वाली तस्वीरें साझा कीं। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज यानी सोमवार को सुबह सवेरे रक्षाबंधन का बधाई संदेश भी ट्वीट करके दिया लेकिन वह अमित शाह की सेहत पर ट्वीट करना भूल गए।