ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / शाह की रैली को लेकर बिहार BJP में देर रात तक चली बैठक,...

शाह की रैली को लेकर बिहार BJP में देर रात तक चली बैठक, बीएल संतोष के साथ भूपेंद्र यादव ने लिया जायजा

06-Jun-2020 08:21 AM

PATNA : कल यानी 7 जून को आयोजित होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली की तैयारियों ने बिहार बीजेपी नेताओं की नींद उड़ा रखी है. शुक्रवार की देर रात तक के बिहार बीजेपी के नेता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में तैयारी की समीक्षा करते रहे.

बीएल संतोष और भूपेंद्र यादव के साथ बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े रहे. इन नेताओं ने हर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा की है. पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों, जिलाध्यक्षों और संगठन प्रभारियों के साथ जुड़कर अमित शाह के बिहार जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार रणनीति पर चर्चा की गई. 7 जून की शाम 4 बजे से अमित शाह इस वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं.

इसके लिए दिल्ली और पटना में दो अलग-अलग के मुख्य मंच बनाए गए हैं. अमित शाह दिल्ली से संबोधन करेंगे जबकि पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के अटल बिहारी सभागार में बिहार के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और बिहार बीजेपी के वेबपेज समेत अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर अमित शाह की रैली लाइव देखी जाएगी.


शाह की रैली भले ही वर्चुअल होने वाली है, लेकिन इसको लेकर राजधानी पटना के कई इलाकों में पोस्टर लगाया गया है. उसक कार्यक्रम के बारे में लोगों को पोस्टर के माध्यम से बताया जा रहा है. साथ ही सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को इसको लेकर पहले से बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कैसे आपको देखना है. किस-किस प्लेटफॉर्म पर लाइव होगा.