ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अमित शाह की बैठक से नीतीश ने फिर किया किनारा, सीएम की जगह...

अमित शाह की बैठक से नीतीश ने फिर किया किनारा, सीएम की जगह तेजस्वी बैठक में होंगे शामिल

16-Dec-2022 06:51 PM

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कल यानी 17 दिसंबर को कोलकाता में ईस्टर्न जोनल सिक्युरिटी काउंसिल की बैठक  आयोजित की जाएगी। राज्य सचिवालय नबन्ना में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में इस बैठक में झारखंड,ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अमित शाह की बैठक से किनारा कर लिया है। बिहार की तरफ से बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल होंगे।


दरअसल, कोलकाता में होने वाली इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शामिल होना था लेकिन केंद्रीय बैठकों से लगातार दूरी बना चुके नीतीश ने एक बार फिर अमित शाह की बैठक से किनारा कर लिया है। इस अहम बैठक में नीतीश की जगह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को कोलकाता जाएंगे। पश्चिम बंगाल में तेजस्वी की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी। 


तेजस्वी यादव ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए उनके साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी कोलकाता जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने ईस्ट जोन के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़िसा के सीएम शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार के हित की जो भी बातें हैं उसे केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखने का काम करेंगे और बिहार का जो बकाया है उसके बारे में अमित शाह से बात करेंगे।